प्रो. कमल किशोर पंत
प्रोफेसर कमल किशोर पंत ने 1997 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से रासायनिक अभियांत्रिकी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 12 अक्टूबर 2022 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के निदेशक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. पंत इसके पूर्व पेट्रोटेक पीठ, फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज (एफआईपीआई) के चेयर प्रोफेसर, तथा भा.प्रौ.सं. दिल्ली में गेट एंड जैम के अध्यक्ष, पुस्तकालय के अध्यक्ष, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख एवं कुलशासक संकाय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार सँभाल चुके हैं। वे केनेडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सस्कैचुआन में अनुबद्ध संकाय हैं। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अकादमियों के फेलो भी हैं, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (एनएएसआई) और भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी (आईएनएई) शामिल है। उनकी रुचि के क्षेत्र हैं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की भविष्य