नए ग्राहकों हेतु जानकारी

1. यदि ग्राहक ने एक अलग संकाय सदस्य की पहचान की है जो उसकी समस्या को देख सकता है तो वह उस संकाय सदस्य को अपनी समस्या लिख सकता है या फिर टेलीफोन पर सदस्य से बात कर सकता है| संस्थान के सभी संकाय सदस्यों / अधिकारियों के टेलीफोन नंबर, ई - मेल पते और फैक्स नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं|

2. यदि ऐसा न हो तब, ग्राहक संकाय सदस्य के जीवनवृत को देख सकता है व एक ऐसे संकाय सदस्य की पहचान कर सकता है, जिसकी विशेषज्ञता व अनुभव ग्राहक की समस्या के अनुरूप हो, तत्पश्चात ग्राहक यदि चाहे तो संकाय सदस्य को लिख कर अथवा बोल कर अपनी समस्या बता सकता है|

3. यदि उपरोक्त सुझाव (२) संभव न हो तब, संबंधित विभाग/केंद्र के वेब पेजों से उनके ईमेल पता, टेलीफोन नंबर व फैक्स नंबर देखे जा सकते हैं| अध्यक्ष संकाय से एक ऐसे सदस्य की पहचान करेगा जो की सम्बद्ध कार्य को पूर्ण कर सके व ग्राहक के नाम की सूचना दे, जिससे कि आगे होने वाले पत्राचार / संवाद का उनके बीच सीधे आयोजन किया जा सके|

4. यदि उपरोक्त सुझाव (3 ) संभव न हो तब, ग्राहक अपनी समस्या के बारे में संक्षेप में, निम्नलिखित पते पर डीन (स्रिक) को लिख सकता है –

डीन,
प्रायोजित अनुसंधान व औद्योगिक परामर्श (स्रिक) ,
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की.
उत्तराखंड - 247667 ,
भारत ,
दूरभाष सँख्या - +91 - 1332 - 285245 ,
फैक्स सँख्या - +91 - 1332 - 273560
ईमेल : dsric@iitr.ac.in

डीन विभाग/ संकाय से व्यक्ति विशेष के रूप में पहचान करेंगे व ग्राहक को सूचित करेंगे| तत्पश्चात, ग्राहक, संकाय सदस्यों के विभाग के अध्यक्ष से सीधे पत्राचार, संवाद कर सकता है|


डीन स्रिक
एसोसिएट डीन
(कॉर्पोरेट व्यवहार)
एसोसिएट डीन
(नवाचार और वृद्धि)